Uncategorized

डिस्ट्रिक्ट मीडिया क्लब धमतरी के सदस्यों ने पं. आचार्य अतुल कृष्ण महाराज से प्राप्त किया आशीर्वाद

रामलीला गौशाला मैदान में चल रही श्रीराम कथा में पत्रकारों की गरिमामय उपस्थिति


धमतरी। नगर के रामलीला गौशाला मैदान में 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित भव्य श्रीराम कथा के दौरान शुक्रवार को डिस्ट्रिक्ट मीडिया क्लब धमतरी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कथा स्थल पर पहुंचकर सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित आचार्य अतुल कृष्ण महाराज से विधिवत आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पत्रकारों ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ लिया तथा आयोजन की सराहना की। पं. आचार्य अतुल कृष्ण महाराज ने मीडिया क्लब के सदस्यों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। सत्य, संयम और सकारात्मक सोच के साथ की गई पत्रकारिता समाज में संस्कारों और सद्भावना को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, कर्तव्य और मर्यादा का प्रतीक है, जिसे जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मीडिया क्लब की ओर से उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों में प्रेम मगेंद्र, आशीष मिन्नी, संजय छाजेड़, नरेश राखेचा, राजेश रायचुरा, डॉ. भूपेंद्र साहू, दीपेश देवांगन एवं आशीष बंगानी प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी सदस्यों ने व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त कर समाजहित में सकारात्मक पत्रकारिता के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर श्रीराम कथा के आयोजक पं. राजेश शर्मा ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों में मीडिया की उपस्थिति समाज में धर्म, संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में सहायक होती है। आयोजन समिति के सदस्य दिलीप राज सोनी, विकास शर्मा, प्रकाश शर्मा, लक्की डागा, योगेश रायचुरा एवं सूरज शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भी मीडिया क्लब के प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि रामलीला गौशाला मैदान में आयोजित श्रीराम कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंच रहे हैं। कथा के माध्यम से भक्तों को प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों का बोध कराया जा रहा है। पूरा वातावरण रामनाम और भक्ति रस से सराबोर है। श्रीराम कथा के आयोजन से नगर में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक वातावरण सुदृढ़ हो रहा है। श्रद्धालुजन बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!