Uncategorized

कारगिल युद्ध में जुलु टॉप पर तिरंगा फहराने वाले शहीद कौशल यादव युवाओं के प्रेरणा स्रोत


धमतरी। हिन्दू जागरण मंच धमतरी द्वारा युवाओं,मातृशक्ति संगठनो में देश भक्ति, समाजसेवा, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को पूर्ण रूपेण सहभागिता प्रदान करने के लिए महाराणा प्रताप भवन कचहरी चौक धमतरी में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य वक्ता देवेंद्र, अखिल भारतीय सह संगठक हिन्दू जागरण मंच ने छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद कौशल यादव के जीवन परिचय को युवा पटल के बीच रखते हुए कहा करगिल युद्ध में तिरंगा फहराने वाले भिलाई के जवान ने अकेले ही 5 पाकिस्तानियों को मारकर जुलू टॉप जीता था ।शहादत के बाद मिला वीर चक्र,शहीद कौशल यादव ने जुलु टॉप में तिरंगा झंडा फहराकर अपनी विजय शपथ को पूरा किया था। करगिल विजय दिवस पर उनको सभी ने याद किया छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के वीर सपूत कौशल यादव की शहादत को पूरा देश नमन कर रहा है। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कौशल यादव को उनके अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के लिए भारत सरकार ने मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया। युवा सम्मेलन में अवधेश दुबे प्रांत संयोजक,राजेश भार्गव प्रांत संगठक,विनोद तिवारी प्रांत सह संयोजक,आलोक महावर जी प्रांत सहसंपर्क प्रमुख , मंचस्थ रहे युवा सम्मेलन को सफल बनाने प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर,प्रवीण साहू ,, जिला संयोजक पुरूषोतम निषाद,जिला सहसंयोजक डाकेश्वर साहू,चित्रेश साहू प्रतीक सोनी, महिला सहसंयोजक रीटा बंजारे,जिला युवा आयाम सत्यम सिन्हा,प्रचार आयाम तुषार साहू, ,आर्थिक समाजिक आयाम गौरव जैन ,आशीष शर्मा,सुनील सोलंके, जिला महिला टोली आयाम मधु ,शोभा ,ऊषामहाजन,नगर महिला आयाम पुष्पा ठाकुर,नगर खंड नेतृत्व कर्ता ,करण सेन, शिवांश साहू,पुरुषोत्तम पटेल अमित सोना, आयुष,कमलनारायण साहू, अमरदीप महाजन,हरिशंकर शांडिल्य,रविन्द्र बंजारे,सोमप्रकाश साहू,ऋतिक जगत,अर्पित बैसवाड़,कैलाश ,बख्तानी,देवेंद्र साहू राजेंद्र चंद्राकर,विजय दीवान पुषांक साहू, सूरज मिश्रा, हिमांशु साहू, प्रेम राव, साकेत यादव, पुल्कित साहू आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!