Uncategorized

भक्ति से प्राप्त शक्ति ही है सार्वजनिक सेवा का है आधार-: रामू रोहरा

सामूहिकता के साथ अध्यात्म की ताकत ही महापौर को औरों से देती है पृथक पहचान-: महेंद्र खंडेलवाल


धमतरी। सावन का तीसरा सोमवार भी महापौर रामू रोहरा की दिन भर की सक्रियता के कारण चर्चा का विषय रहा जहां सुबह से महानदी के तट पर रुद्रेश्वर घाट से गंगा आरती के साथ जो अध्यात्म धर्म तथा संस्कृति की यात्रा प्रारंभ हुई वहां देर रात तक अनेक सार्वजनिक जगह तथा वार्डो से होते हुए टिकरापारा स्थित भगवान शंकर के रुद्राभिषेक के साथ संपन्न हुआ। इस बीच उन्होंने अनेक धार्मिक स्थलों में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए विकास को धमतरी की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि करने वाला महादेव है मैं तो एक सामान्य सा माध्यम हूं भक्तों के बुलावे पर प्राचीन मकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना करते हुए महा आरती में शामिल होकर सभी के सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना किया। उन्होने कहा कि भक्ति से प्राप्त शक्ति ही मुझे सार्वजनिक जीवन में सेवा का कार्य करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है बस इसके लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहिए जो मुझे प्राप्त हो रहा है इसके लिए मैं सौभाग्यशाली हूं। वहीं समाज सेवी महेंद्र खंडेलवाल ने कहा कि नगर निगम के माध्यम से जिस तेजी के साथ बुनियादी सुविधाओं को लेकर कार्य किया जा रहा है तथा शासन की योजनाओं को धरातल पर उतरने की दृष्टिकोण से नगर निगम का यहां कार्यकाल पूरे छत्तीसगढ़ में पृथक पहचान रखती है अंत में महापौर श्री रोहरा मंदिर परिसर के विस्तार हेतु आवश्यक सुविधाओं को विस्तार देने हेतु अनेक कार्यों की घोषणा की जिसके लिए मंदिर परिवार ने उनका भार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!