Uncategorized

8 करोड के 160 बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार

लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी की सतत सक्रियता एवं सजगता के चलते विकास कार्यो को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री व महापौर का आभार व्यक्त कर किया धन्यवाद ज्ञापित

धमतरी । शहर के 40 वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के लिए बहु प्रतीक्षित विकास के कार्यों को अब नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी की सतत सक्रियता एवं सजगता के चलते गति प्राप्त होगी बताया गया है कि दशहरे के बाद 15वें वित्त के 8 करोड़ 15 लाख रुपए के 160 विकास कार्यों जिसमें विशेष कर आरसीसी नाली सीसी रोड का निर्माण को मैदानी स्तर पर मूर्त रूप देने के लिए भूमि पूजन प्रारंभ किया जाएगा। गौरतलब है कि श्री मोटवानी द्वारा वार्ड के पार्षदों की अनुशंसा तथा सहमति से दिए गए कार्य को आगे बढ़ाते हुए जनप्रतिनिधि एवं जनता की भावनाओं के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव महापौर जी से निरंतर पत्राचार करते हुऐ उक्त बहु प्रतीक्षित कार्यों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया था जिस पर स्वीकृति प्राप्त हुई थी जिसके लिए मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री महापौर जी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद देते हुए श्री मोटवानी ने कहा है कि विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ शहर के 40 वार्ड के बुनियादी सुविधाओं जिसमें सड़क ,नाली, सहित अन्य आवश्यक कार्यों को करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!