आराध्य गरबा में शामिल हुई अनामिका, धरती से अम्बर तक राममय हुआ जेन-गरबा
गरबा में दिखा जेन-जी, अल्फा के आराध्य है श्रीराम-पं. राजेश शर्मा
धमतरी में राम धर्म को गरबा प्लेटफार्म से नई पीढ़ी तक पहुचा रहे है पं. राजेश शर्मा-अनामिका अम्बर

धमतरी। धमतरी में नवरात्र के पहले दिन और पहले मिनट से धूम मचा रहे आराध्य गरबा में चतुर्थी की थीम राम के दीवाने रखी गई, आराध्य गरबा चतुर्थी को पूरी तरह भगवामय हो गया, भगवा वस्त्र भगवा ध्वज और श्रीराम के जयकारों के बीच पूरा माहौल राम रस से सराबोर नजऱ आया। हर रोज की तरह चौथे दिन भी आराध्य में गरबा प्रेमियों की भारी भीड़ पहुँची। राम के दीवाने थीम में ढले हुए गरबा प्रेमी और प्रतिभागीयो के ड्रेस और आउटफिट देखते ही बन रहे थे, आराध्य में चौथे दिन देश की जानीमानी कवियत्री और विदुषी अनामिका अम्बर खास मेहमान के तौर पर पहुँची, आराध्य का क्रेज और अनामिका की रचनाओं की फ्रीक्वेंसी ऐसी मैच हुई कि गरबा का एकदम नया स्वरूप नजऱ आया। अनामिका अम्बर ने कहा कि पँ राजेश ने गरबा के स्टेज से धर्म को नई पीढ़ी तक पहुचाने का धर्म निभाया है, उनके प्रयास सभी के लिए प्रेरणादायी है। आराध्य गरबा के संरक्षक और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा भी अपने पूरे कुटुंब के साथ मौजूद रहे, पँ राजेश ने कहा कि गरबा भी उनके लिए धर्म की सेवा जैसा है, इस गरबा को देखने के बाद कोई संदेह नही कि, चाहे जेन जी हो या जेन अल्फा या और कोई पीढ़ी सबके आराध्य राम है सबके हृदय में राम है क्योंकि राम और राम चरित्र ही श्रेष्ठ है और इसीलिए श्री राम सनातन है। आराध्य गरबा की पूरी टीम के साथ विशेष तौर पर नगर निगम के पूर्व सभापति प्रकाश शर्मा, विकास शर्मा लकी डागा मौजूद रहे।
