Uncategorized

धमतरी नगर निगम द्वारा पेंशनधारियों के लिए ई-केवाईसी शिविर आयोजित

धमतरी- नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। निगम प्रशासन के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, सुखद सहारा पेंशन, विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनधारियों का ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से कराया जा रहा है।निगम ने सभी हितग्राहियों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपना ई-केवाईसी अवश्य कराएं। शिविर में आने के दौरान हितग्राही अपने साथ आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक तथा मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लेकर आएं, ताकि प्रक्रिया सुगमता से पूर्ण की जा सके।वार्डों में 12 फरवरी 2026 से 09 मार्च 2026 तक शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

आगामी शिविरों की तिथि एवं स्थान इस प्रकार है

26 फरवरी को सदर दक्षिण एवं बांसपारा वार्ड हेतु हमर क्लीनिक बांसपारा में शिविर लगेगा।27 फरवरी को मराठापारा एवं पोस्ट ऑफिस वार्ड के लिए शाला नंबर 3 के सामने आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजन होगा।28 फरवरी को बनियापारा एवं मोटर स्टैंड वार्ड के लिए महिला समाज भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा।2 मार्च को रामसागरपारा एवं रिसाईपारा पूर्व वार्ड हेतु शिव चौक के पास दुर्गा मंच में शिविर लगेगा।6 मार्च को रिसाईपारा पश्चिम, नयापारा एवं टिकरापारा वार्ड के लिए म्यूनिसिपल स्कूल प्रांगण में शिविर आयोजित होगा।7 मार्च को अंबेडकर वार्ड में गौरवपथ रोड स्थित पार्षद कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा।9 मार्च को सोरिद, जोधापुर एवं डाकबंगला वार्ड के लिए दुर्गा मंदिर के पास सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा।निगम प्रशासन ने सभी पात्र हितग्राहियों से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर ई-केवाईसी पूर्ण कराने की अपील की है, ताकि पेंशन वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!