महापौर निगम के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का धन्यवाद व आभार जिन्होने मुझे हमेशा सहयोग किया – विजय मोटवानी
पार्षद मोटवानी पहुंचे निगम, पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष कक्ष से ली अपने गुरुदेव की तस्वीर, सौंपी कक्ष की चाबी
श्री मोटवानी हुए भावुक, निगम द्वार को किया प्रणाम समर्थको, शुभचिंतकों में भी रही मायूसी

धमतरी । कल धमतरी नगर निगम में एक नाटकीय घटनाक्रम हुआ अचानक महापौर रामू रोहरा ने मेयर इन काउसिंल में बदलाव करते हुए निगम आवास एवं पर्यावरण व लोक निर्माण विभाग सदस्य आमापारा वार्ड पार्षद विजय मोटवानी को एमआईसी से बाहर कर दिया और उनका विभाग वर्तमान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सदस्य युगल किशोर (पिंटु ) यादव पार्षद बनियापारा वार्ड अतिरिक्त प्रभार के रुप में सौंप दिया। इस बदलाव के बाद निगम की राजनीति में भुचाल आ गया है। तरह की तरह की चर्चाएं हो रही है। लेकिन इन सब के बीच उक्त निर्णय से प्रभावित श्री मोटवानी काफी सरल व सहज नजर आ रहे है।
आज सुबह श्री मोटवानी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और निगम कमिशनर सहित सभी अधिकारी कर्मचारियों से भेंटकर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया। इसके पश्चात अपने एमआईसी कक्ष से विदाई ली और चाबी सौंपी फिर निगम के द्वार पर पहुंचे और प्रणाम किया इस दौरान श्री मोटवानी भावुुक भी नजर आए।
श्री मोटवानी के साथ रहा शुभचिंतकों का कारवां
आज जब श्री मोटवानी निगम कार्यालय पहुंचे और एमआईसी मेंम्बर के पद से विदाई ली तब उनके साथ उनके कई समर्थक, शुभचिंतक मौजूद रहे। यहां तक की कर्मचारी भी मायूस नजर आए। शुभचिंतकों में उदासी रही, लेकिन श्री मोटवानी ने सभी का आभार व धन्यवाद जताते हुए सब का दिल जीता।
कहा महापौर रामू रोहरा के साथ शहर विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर करते रहेंगे काम
श्री मोटवानी ने चर्चा के दौरान कहा कि एमआईसी गठन महापौर का विशेषाधिकार होता है। ऐसे में यह महापौर का अधिकार है कि वे अपने एमआईसी गठन करें वे पार्षद के तौर पर निर्वाचित हुए थे। पार्षद थे और रहेंगे। महापौर ने ही उन्हें आवास पर्यावरण व लोक निर्माण विभाग का एमआईसी सदस्य बनाया था। वे महापौर के साथ आगे भी शहर विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते रहेंगे।
भाजपा हमारी मां है, उनकी सेवा में कार्य करते रहेंगे
पार्षद विजय मोटवानी ने कहा कि भाजपा उनकी मां है और उनकी सेवा में कार्य निरंतर करते रहेंगे। पद व बदलाव एक सत्त प्रक्रिया है लेकिन वे पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहेंगे। उन्हें किसी से किसी भी प्रकार की कोई नाराजगी नहीं है। महापौर व पार्टी ने ही उन्हें एमआईसी सदस्य के रुप में जिम्मेदारी दी थी आगे भी वार्ड व शहर विकास के लिए अपने पूरी क्षमता से कार्य करते रहेंगे।
