Uncategorized
कुरूद में निकली मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा, बाजे गाजे, सेवा गीत, अखाड़ा झाँकियों ने बनाया माहौल
बोल बम सेवा समिति द्वारा आयोजित स्वागत मंच मे पदाधिकारियों व नपा. अध्यक्ष ज्योंति भानू चन्द्राकर ने किया स्वागत अभिनंदन

कुरुद। कुरूद नगर के समस्त 10 जगहों में विराजमान दुर्गा पंडाल के मातारानी की बिदाई बेला में विसर्जन यात्रा निकाली गई। जिसमें उत्साह व धर्म का माहौल बना रहा है। बाजे गाजे, सेवा गीत, अखाड़ा झाँकियों के माध्यम से भक्त झूमते गाते माँ दुर्गा की विदाई करते रहे। पुराना बाजार में बोल बम सेवा समिति द्वारा आयोजित स्वागत मंच मे माँ दुर्गा के विसर्जन यात्रा एवं आयोजकों का स्वागत अभिनंदन करने नगर पालिका कुरूद अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, बोल बम सेवा समिति के पदाधिकारियों-सदस्यों, नगरपालिका के पार्षदगणों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
