Uncategorized

शारिरिक एवं मानसिक फिटनेश के लिए खेलो का हमारे जीवन मे महत्वपूर्ण योगदान – होरा

भोथीपार के कबड्डी प्रतियोगिता मे शामिल हुए गुरूमुख सिंह होरा

धमतरी। क्षेत्र मे इन दिनो कबड्डी प्रतियोगिताओ की धूम मची हुयी है। गांव गांव मे हो रहे कबड्डी प्रतियोगिताओ से खेल के प्रति उत्साह का महौल बना हुआ है। इसी कड़ी मे ग्राम भोथीपार में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा जी कबड्डी प्रतियोगिता मे बतौर मुख्य अतिथी शामिल हुए । ग्राम के कार्यकर्ताओ द्वारा उनका जोशिला स्वागत किया । श्री होरा ने खेलप्रेमियों को सम्बोधित करते हुए कहा किय कबड्डी का खेल छत्तीसगढ़ और हमारे अंचल के लिए विशेष महत्व रखता है। यह हमारी पुरातन संस्कृति से जुड़ा हुआ खेल है । यह खेल हमें सिखाता है कि जीवन में न केवल शारीरिक बल बल्कि सही सूझबूझ का भी काफी अहम योगदान होता है। इस खेल में आपको धैर्य और सही समय पर सही चाल के साथ अपने सहयोगीयों के साथ सही सामंजस्य आपको विजेता बनाता है। शारिरिक फिटनेश के लिए खेलो का हमारे जीवन मे महत्व सर्वविदित है। अत: ऐसे कार्यक्रमो का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। उन्होने आयोजक समितियो को आयोजन मे अपनी सहभागिता हेतु आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया । प्रतियोगिता में गांव एवं क्षेत्र से आये बहुत से कबड्डी दल ने भाग लिया। श्री होरा ने खिलाड़ीयो का मैदान में पहुँच कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से नरेश जसूजा ,विक्रांत शर्मा ,नीलमणी साहू ,कृष्णा मरकाम ,टिकेन्द्र गजेन्द्र ,राहुल बख्तानी ,सुरेन्द्र पांडेय ,हेमप्रकाश साहू ,मंशाराम साहू ,रंजीत साहू ,घासीराम साहू ,रेवाराम साहू ,भास्कर सिन्हा ,मुकेश सोनकर ,भूषण पटेल ,दशरथ राम साहू ,उचितराम ,भूषण साहू ,टोमन साहू ,रूपसिंह पटेल ,लोकेश्वर पटेल ,धर्मेन्द्र ,भरत निषाद ,टेकराम साहू आयोजक समिति के सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!