Uncategorized

जनसमस्या निवारण पखवाड़ा में सुनी जा रही आम नागरिकों की समस्या

आज मराठा मंगल भवन मे लगाया गया शिविर

धमतरी/ नगर पालिक निगम क्षेत्र में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक “जनसमस्या निवारण पखवाड़ा” का आयोजन किया गया है। इसमें नगरवासी इस शिविर में तिथि व वार्डवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चयनित स्थान पर जाकर अपनी समस्या के निवारण के लिए आवेदन कर सकते हैं, आज दिनांक 05 अगस्त 2024 को मराठा मंगल भवन में सदर दक्षिण वार्ड,मराठा पारा वार्ड,बांसपारा वार्ड का शिविर लगाया गया.जन समस्या निवारण शिविर के अंतर्गत आज 132 आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें मौके पर 46 आवेदनों का निराकरण हुआ,शेष 86 मांगों/एंव शिकायत को जांच कर निराकरण किया जाएगा।
कल शिविर दिनांक 06/8/24 एकलव्य खेल परिषद मैदान मे रामपुर वार्ड,महिमा सागर वार्ड,महात्मा गांधी वार्ड,गोकुलपुर वार्ड का लगाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!