Uncategorized

कवर्धा मामले को लेकर कांग्रेस का कल धमतरी बंद

कवर्धा घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस नें छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया है। जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना नें कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जिले वासियो से धमतरी बंद को सफल बनाने अपील किया है श्री लोहाना नें बताया की कवर्धा जिला के बोडला विकासखंड अंतर्गत रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारडीह में विगत दिनों हुयी हत्या आगजनी एवं पुलिस की बेरहम पिटाई से लगातार हुई तीन मौत से पूरे प्रदेश में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है चारों ओर लूट हत्या बलात्कार की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसे रोकने में राज्य की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल है। राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाए जाने तथा कवर्धा में पुलिस प्रताड़ना से हुई मौत के दोषियों पर कार्यवाही कर न्याय की मांग को लेकर एक दिवसीय धमतरी बंद किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!