Uncategorized

गांव चलो घर-घर चलो अभियान के तहत सहकारिता जनप्रतिनिधि पहुंचे भरारी

समर्पित जनसेवा के साथ योजनाओं का लाभ पहुंचाना है भाजपा का पुनीत उद्देश्य -:दयाराम साहू


धमतरी । भारतीय जनता पार्टी का पवित्र उद्देश्य समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति अंत्योदय तक शासन की योजनाओं को पहुंचकर समर्पित भाव से आम जनमानस की सेवा करना है जिसके लिए हम पार्टी की स्थापना दिवस से गांव चलो घर चलो अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच पहुंच रहे हैं उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा सहकारिता के पूर्व डायरेक्टर दयाराम साहू द्वारा भरारी गांव में आम जनमानस के बीच कही। गौरतलब है कि है कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश तथा राज्य नेतृत्व के मार्गदर्शन में मंडल स्तर पर उक्त अभियान को गति दी जा रही है। जिसके अंतर्गत भोथली मंडल के महानदी के मध्य में टापूनुमा बसे भरारी गांव में दयाराम साहू, अर्जुन सोनकर , खेम राज , खम्हण , कार्तिक , शंकर लाल , तुला राम , रामभज, हेमू , रामेस्वर , कमलनारायण , गोकुल यादव , दूज राम , मनोज सोनकर , चिंताराम , बिहारी , बली , चुरामन , दिनेश , साथ पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास, घर घर राशन कार्ड पहुंचाने, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को समुचित रूप से प्राप्त हो इसकी समीक्षा भी उन्होंने पंचायत स्तर पर की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!