Uncategorized

पैरी नदी पार कर गरियाबंद से धमतरी जिले में विचरण कर रहे दो दंतैल हाथी

वन विभाग की टीम अलर्ट, ग्रामीणों से की सावधानी बरतने की अपील


धमतरी । धमतरी जिले में एक बार फिर हाथियों ने चहल कदमी की है। हाथियों की दस्तक के साथ ही वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद के जंगलो से दो दंतैल हाथी विचरण करते हुए पैरी नदी को पार करते हुए धमतरी जिले की सीमा में घुस आए है। जिससे वन विभाग निगरानी में जुट गई है. वन विभाग के कर्मचारी गांव गांव जाकर लोगों को सावधान रहने के निर्देश जारी कर रहे हैं. हाथियों की निगरानी के लिए कई कर्मचारियों को भी मौके पर तैनात किया गया है. वन विभाग ने हथबंद, उत्तर सिंगपुर, जलकुंभी, रेंगाडीह, परसाबुडा, राजाडेरा गांव के लोगों को जंगल की ओर जाने से रोका है. इसके साथ ही कोरगांव (कनडबरा), मडेली, चारभांठा, बकोरी, बूढ़ाराव, बानियातोरा, सोनपैरी इन जगहों पर भी लोगों को सुरक्षित रहने हिदायत दी जा रही है. इस संबंंध में सीतानदी टाइगर रिजर्व फारेस्ट के डीएफओ वरुण जैन ने बताया कि दो दंतैल हाथी पैरी नदी पार कर धमतरी की सीमा पर विचरण कर रहे हैं. वन विभाग की टीम लगातार हाथियों पर निगरानी बनाई हुई है. ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!