Uncategorized
सृष्टि के निर्माता भगवान विश्वकर्मा जयंती पर हुई विशेष पूजा

सृष्टि एवं राष्ट्र के निर्माता भगवान विश्वकर्मा जयंती पर विशेष पूजा अर्चना हुई.कई स्थानों पर भगवान विश्व कर्मा की प्रतिमा विराजित कर पर्व क़े रूप मे मनाया गया.विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी गई. बता दे कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के सृजन कर्ता एवं देव शिल्पी थे जिस प्रकार आज हम कोई निर्माण कार्य करते हैं उसके पूर्व इंजीनियर एवं आर्किटेक्ट से अपने निर्माण स्थल का डिज़ाइन बनवाते हैं ठीक उसी प्रकार उस देव काल में जो भी निर्माण कार्य किये जाते थे वह किस प्रकार से बनेगा उसकी समस्त रूपरेखा विश्वकर्मा जी के द्वारा की जाती थी उनके द्वारा भगवान श्री कृष्ण की द्वारिका नगरी एवं देवलोक के निर्माण की समस्त रूपरेखा बनायी गई थी आज निर्माण कार्यों से संबंधित समस्त प्रकार के लोग उन्हें भगवान के रूप में पूजते हैं जिनकी आज जन्मोत्सव है.
