Uncategorized

प्राप्ति वाशानी को मिला राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान

रायपुर में नवसृजन मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्राप्ति वाशानी चेयरमैन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला धमतरी को राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान से नवाजा गया जहां 40 जिलों से उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया था । प्राप्ति वाशानी (राज्यपाल पुरस्कार 2021) वर्तमान में रेडक्रॉस सोसायटी की चेयरमैन , रक्तदान जागरूकता, फर्स्ट एड ट्रेनिंग प्रोग्राम , स्वास्थ्य शिविर,नशामुक्ति, महिला सशक्तिकरण,मेंटल हेल्थ अवेयरनेस,तथा सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर नुक्कड़ नाटक तथा वर्कशॉप के माध्यम से स्कूल कॉलेज में जागरूकता फैला रहे है।इन्होंने स्वयं नेत्र दान कर लोगो को प्रेरित कर रही है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा जी,आईपीएस मिलेना कुर्रे आई जी ,आईपीएस अर्चना झा,कोरिया से आई हुई आईपीएस एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे, डॉ जे जिया रेखा एम्स, देवाशीष मुखर्जी कार्यकारी अध्यक्ष नवसृजन मंच,सुषमा तिवारी जिन्दगी न मिलेगी दोबारा की अध्यक्ष थे।कार्यक्रम संयोजक पद्मा शर्मा ,सह संयोजक डॉ रश्मि चावरे तथा मनीषा जी थी।इस अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा एवं डॉ यू एल कौशिक सी एम एच ओ रेडक्रॉस सोसायटी के सभी सदस्य,राज्य चेयरमैन तोमन साहू, डॉ प्रदीप साहू राज्य प्रतिनिधि,हरि मेडिकल के संचालक सतराम वाशानी तथा समस्त वाशानी परिवार ने उन्हें शुभकामनाए दी ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!