Uncategorized

एमपीएल कप सीजन 3 का आज से शुभारम्भ,16 टीमें के 224 खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर

आईपीएल में नीलामी के तर्ज पर धमतरी इलेवन व ऐन एस स्पोर्ट्स के तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एमपीएल कप का सीजन 3 प्रारंभ होने जा रहा है. यह टूर्नामेंट आज 2 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 तक गवर्मेंट स्कूल(बॉयज ग्राउंड) में खेला जाएगा।इस वर्ष टूनामेंट में कुल 16 टीमें व 224 खिलाड़ी अपना जौहर बिखेरेंगे। जिसमें 16 टीमों के अलग अलग मालिक होंगे। और सभी टीमों में खिलाड़ी नीलामी से जा चुका है।
सभी टीम के मालिक व कप्तान नीलामी में उपस्थित थे। सभी टीमों को खिलाड़ी खरीदने के लिए कुल 70000 पॉइंट दिया गया था, जिसमें से कुल 14 खिलाडियों को अपने टीम में खरीदा गया। खिलाडियों को 4 भागो में बाटा गया था। जिसमें प्रत्येक टीम में 1 डायमंड खिलाड़ी (जो कि टीम का कप्तान होगा),3 सुपर गोल्ड खिलाड़ी,4 गोल्ड खिलाड़ी व 5 सिल्वर नीलामी के माध्यम से खरीदा गया।इस नीलामी में कुल 16 टीम भाग लिए थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!