Uncategorized

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमि पर अमृत सरोवर निर्माण नई पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक और प्रेरक होगा साबित

सरोवर के समीप रोपे गये पाम बने आकर्षण का केन्द्र

धमतरी.  धमतरी जिले का मगरलोड विकासखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमि के रूप में जाना जाता है। जहां पंडित सुंदरलाल शर्मा एवं नारायणराव मेघावाले जैसे महान सपूतों ने यहां जनजागरण को जनमानस तक पहुंचाया। जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर तथा विकासखंड मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत रांकाडीह के गैबीसिंग धनंजय का नाम भी शामिल है, जिन्होंने नारायणराव मेघावाले के सुपुत्र केशवराव के साथ नगरी सिहावा जंगल सत्याग्रह में भाग लिया और अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में अपना नाम इतिहास में दर्ज करवाया। गैबीसिंग धनंजय के पौत्र वेलसिंग धनंजय के अनुसार उनके परिवार का ग्राम रांकाडीह के कुम्हड़ा तालाब के निर्माण में विशेष योगदान रहा। कुम्हड़ा तालाब का क्षेत्रफल 3 एकड़ का है।
जब पूरे भारत वर्ष में आजादी की वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे थे, तब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2022 के अवसर पर 24 अप्रैल 2022 को मिशन अमृत सरोवर का शुभारंभ करते हुए देशवासियों से जल का संरक्षण करते हुए संरचनाओं का कायाकल्प किया जाये। इस हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय (ग्रामीण विकास विभाग, भूमि संसाधन विभाग), जलशक्ति मंत्रालय (जल संसाधन विभाग, पेयजल और स्वच्छता विभाग), संस्कृति मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान एक व्यापक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कार्य कर रही है। इन संस्थाओं के माध्यम से जिले के अमृत सरोवर को नया स्वरूप दी जा रही है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बताया कि -कुम्हड़ा तालाब निर्माण से ग्रामवासियों को निस्तारी सुविधा उपलब्ध हो रही है। वहीं जय मां चंडी महिला मछवारा समिति द्वारा मछली पालन से ग्राम पंचायत को 50 हजार रूपये की आमदनी हो रही है। कुम्हड़ा तालाब में अमृत सरोवर निर्माण नई पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक और प्रेरक है।
ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती खेमलता साहू ने बताया कि निर्मित अमृत सरोवर में पिचिंग निर्माण, पचरी निर्माण तथा सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरण की दृष्टि से नीम, पीपल, एवं बरगद का पौध रोपण किया गया है। रोपे गये पाम का वृक्ष ग्रामीणों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है, जो सूर्याेदय के समय मन को भी लुभाता है। ग्राम पंचायत सरोवर व आसपास की साफ सफाई पर पैनी नजर रखे हुए है। ग्रामीणजन सुबह -शाम सैर की शुरुआत सरोवर से ही करते हैं। सरोवर में पूरे साल भर जल का भराव रहता है। मछवारा समिति के द्वारा मछली पालन से एवं कमल पुष्प से पंचायत की आय में वृद्धि हुई है। कुम्हड़ा तालाब अमृत सरोवर तालाब के परिसर में 15 अगस्त 2022 को ध्वजारोहण एवम् 26 जनवरी 2023 को झंडा फहराने का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार शामिल होकर ध्वजारोहण किया गया। साथ में अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों द्वारा अमृत सरोवर तालाब को धरोहर के रूप में संजोकर रखने हेतु संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!