Uncategorized

आदिवासियों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ समाज एकजुट होकर मुकाबला करने हेतु संगठित हों–आर एन ध्रुव

भोजली महोत्सव में हजारों की तादाद में सामाजिक जनों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

धमतरी. विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के पारंपरिक उत्सव को आदिवासी समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक जिला स्तरीय विशाल भोजली महोत्सव व रैली छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के पावन धरा दशहरा मैदान में आयोजित किया गया है। हजारों की तादाद में उपस्थित सामाजिक जनों द्वारा लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी विराट रैली गौरव पथ बस स्टैंड से खोरसी नाला तक निकाली गई।

रैली में पारंपरिक भोजली गीत, मणिपुर में आदिवासियों के साथ हो रहे अमानवीय हिंसा का विरोध करते हुए तख्ती लेकर मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने, दोषियों पर कार्रवाई करने के नारे लगाए जा रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बंशीलाल नेताम अध्यक्ष मावली महासभा , अध्यक्षता आर एन ध्रुव प्रांताध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़, विशिष्ट अतिथि गणेश सिंह ध्रुव सदस्य अनुसूचित जनजाति आयोग छत्तीसगढ़ , विशेष अतिथि राम ध्रुव अध्यक्ष रणबौर महासभा, राम मरकाम अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ बलौदाबाजार, टेकसिंह ध्रुव पूर्व अध्यक्ष मावली महासभा, डॉक्टर एलएस ध्रुव संयुक्त सचिव, सुंदर सिंह ध्रुव अध्यक्ष गोंडखपरी चक, श्री मेंम सिंह उईके अध्यक्ष कोलियरी चक, दौलत कुंजम अध्यक्ष टोनाटर चक, राजकुमार ध्रुव अध्यक्ष लाहौद चक, श्री नरेश नेताम अध्यक्ष लेवई चक, संतराम ध्रुव अध्यक्ष मौपका चक, राम सिंह ध्रुव अध्यक्ष खैरा चक, हनुमंत ध्रुव अध्यक्ष सुरखी चक ,कल्याण सिंह ध्रुव अध्यक्ष टिकुलिया चक, खुमान सिंह ध्रुव अध्यक्ष अलदा चक, टाप लाल ध्रुव अध्यक्ष रानी जरौद चक थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष आर एन ध्रुव ने कहा कि भोजली महोत्सव का आयोजन मानव जीवन के साथ संपूर्ण ब्रह्मांड के जीव जगत की सुख –शांति, समृद्धि, अच्छे फसल की कामना, मानव– मानव में मित्रवत व्यवहार को प्रगाढ़ करने के लिए आदिम काल से आयोजित किए जा रहे हैं। मणिपुर हिंसा, समान नागरिक संहिता जैसे अनेकों आदिवासियों के ऊपर हो रहे अन्याय, अत्याचार के खिलाफ उपस्थित सामाजिक जनों से एकजुट होकर मुकाबला करने हेतु संगठित होने का आव्हान किये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!