Uncategorized

नारीशक्ति को स्वालम्बी बनाने को क्षेत्र में असीमित योगदान व प्रेरणा देने के लिए सम्मानित हुई उषा गुप्ता

लेडिस क्लब द्वारा मनाया गया शिक्षक सम्मान समारोह


धमतरी। लेडिस क्लब द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह मनाया गया। बतौर अतिथि संरक्षिका कामिनी कौशिक, संरक्षिका उषा गुप्ता, अध्यक्ष काजल सिन्हा, सचिव साधना साहू, कोषाध्यक्ष रचना नायडू शामिल हुए। शिक्षक बलजीत आनन्द डा. भारती राव, कामिनी कौशिक, प्रतिमा दीवान, तनुजा सेन, साधना बाहू, रचना नायडू, श्रद्धा कश्यप मंच पर उपस्थित थे। बलजीत आनन्द ने अपने शिक्षकीय काल के अनेक अनुभवों को साझा किया। भारती राव द्वारा लेडिस क्लब संचालिका उषा गुप्ता को समाज के लिए एवं नारीशक्ति को स्वालम्बी बनाने को क्षेत्र में असीमित योगदान एवं प्रेरणा देने के लिए गुरुमाता के नाम से सम्मानित किया गया। उषा गुप्ता ने नारी को शक्ति स्वरूपा बताते हुए उसके लिए निरंतर कार्य करते रहने की घोषणा की। उनकी प्रथम शिष्या रेनू खनूजा भी उस समय उपस्थित थी। शिक्षिका के रूप में कामिनी कौशिक सम्मानित होते हुए गुरुओं की महत्ता बताते हुए प्रथम छात्रों की प्रथम गुरुमाता को बताया। इस अवसर पर प्रतिमा दीवान ने गुरु की महत्ता और वर्तमान छात्रों के संबंधों पर प्रकाश डाला। सम्मान समारोह में तनुजा सेन, रचना नायडू ने भी अपनी बात रखी। हाउसी में प्रथम डॉ. भारती राव, द्वितीय कामिनी कौशिक तृतीय बीना नायडू, पुन: हाउसी में प्रथम रेनू खनुजा द्वितीय कामिनी कौशिक तृतीय शारदा साहू एवं सरला खण्डेलवाल रहे। पश्चात प्लेट गेम में प्रथम बीना नायडू द्वितीय ज्योती गुप्ता तृतीय श्रद्धा कश्यप रहे। द्वितीय प्लेट गेम में प्रथम आरती कौशिक द्वितीय प्रेम चौधरी तृतीय शारदा साहू रहे। अध्यक्ष काजल सिन्हा ने हिन्दी दिवस पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए हिन्दी को राष्ट्रभाषा बताते हुए उसके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का सफल सचालन डॉ. भारती राव ने किया। नीता अजमानी, शुभ्रा गौर, मंजू माहावर, मंजू सेन, पूनम सिंग, लीलाश् शमी, देविका साहू, हरजीत आजमानी, संतोष लखोटिया, आशा गुप्ता, बबली रजोरिया, शबीना रिजवी, शिरीन हाशमी, गायत्री साहू, नीता रणसिंग, माधवी शर्मा, शबीरा हाशमी, अनीता साहू संगीता आदि उपस्थित रहे। आभार साधना साहू के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!