Uncategorized

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर शत शत नमन- आकाश गोलछा

धमतरी । कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा द्वारा घड़ी चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर आकाश गोलछा ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री स्वाधीन भारत के ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने न केवल भारत की सीमाओं की रक्षा की बात कही, वही उन्होंने भारत में मितव्ययी प्रधानमंत्री का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। देश की सेवा स्वाधीनता के बाद अपनी निष्ठा और सच्चाई में कमी नहीं आने दी गई। देश ने रण क्षेत्र में कई कीर्तिमान गढ़े दूसरी ओर देश के कई योजनाओं को आयाम दिया, जिससे राष्ट्र की प्रगति हुई। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने युद्ध के दौरान देश को एकजुट करने के लिए उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। आजादी से पहले उन्होंने स्वंतत्रता आंदोलन मे भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कि। उन्होंने बड़ी सादगी और ईमानदारी के साथ अपना जीवन जिया और सभी देशवासियों के लिए एक प्रेरणा के श्रोत बने। इस अवसर पर .शहर ब्लॉक उपाधक्ष पवन यादव, रामू वाधवानी, सूरज पासवान, संजू साहू, सलीम तिगाला, मिथिलेश साहू, धर्मेंद्र साहू नरोत्तम यादव,भूपेश साहू,उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!