Uncategorized

पंच परिवर्तन का कार्य राष्ट्रधर्म है एवं यहीं युग धर्म है – दीपक सिंह ठाकुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन की विचार धारा से देश विश्व गुरु के शिखर पर होगा

धमतरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष पर संघ ने सात कार्यक्रम निश्चित करके समाज निर्माण की दिशा में अग्रसर हुआ है हिन्दू सम्मलेन जो कि शताब्दी वर्ष के अंतर्गत तृतीय कार्य है। जिसको लेकर सर्व हिन्दू समाज रिसाई पारा बस्ती धमतरी नगर द्वारा रविवार को हिन्दू सम्मलेन का आयोजन रखा गया जिसमें मुख्य वक्ता दीपक सिंह ठाकुर हिन्दू जागरण मंच प्रांत युवा आयाम ने मंच को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना है , तथा भारत वर्ष के प्रत्येक समाज एवं निवासरत व्यक्तियों के हृदय में हिंदुत्व की विचार धारा का बीज बोना अथवा अंकुरण करना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए समाज में संघ की विचार धारा पंच परिवर्तन समाजिक समरसता,जिसमें ऊंच नीच स्पृश्य अस्पृश्य जाति भेद जन्म आधारित भेदभाव से ऊपर उठना पर्यावरण संरक्षण,को लेकर अपनी जीवन शैली और उसमें व्यक्तिगत ,परिवारिक एवं राष्ट्रीय दृष्टि समाहित कर दैनंदिन व्यवहार करने की आवश्यकता है। हमें संकल्प लेना होगा,पंच परिवर्तन के द्वारा समाज परिवर्तन का यह कार्य राष्ट्र धर्म है, यहीं युगधर्म है। उपरोक्त युवा सम्मेलन में वार्ड के पार्षद मदन नेवरे, रूपचंद नागवानी, लक्ष्मण गौतम, अमरदीप महाजन, विजय ठाकुर, सागर निर्मलकर, रूपेश निर्मलकर, रूपा निर्मलकर सहित अनेक वार्डवासी एवं मातृशक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!