Uncategorized

खरतुली में गौरव ग्राम तथा प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीमद् भागवत गीता अनुसार अंतिम युद्ध अब धर्म और अस्तित्व की रक्षा के लिए होगा - दीपक सिंह ठाकुर


धमतरी। युवा स्टार सेवा समिति ग्राम खरतुली के द्वारा डीजे डांस और भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह मंगलवार को रखा गया था जिसके मुख्य अतिथि दीपक सिंह ठाकुर प्रांत युवा आयाम हिन्दू जागरण मंच,अध्यक्षता ,सरपंच उमेश्वर नेताम, विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य प्रकाश पवार,चंदू लाल साहू, कविता योगेश बाबर, भारत राम साहू पंथ राम सिंहा, दिनेश सिन्हा, सुरेश सिन्हा, सुनील साहू, ओमेश यादव, विष्णु साहू विभिन्न समाज के सामाजिक प्रमुख जन रहे ,मंच को संबोधित करते मुख्य अतिथि दीपक सिंह ठाकुर ने कहा वर्तमान में हिन्दू समाज को जागृत और संगठित होने की आवश्यकता है जिस प्रकार से देश और प्रदेश में हिंदू समाज के ऊपर अत्याचार हो रही है ,धर्मांतरण की घटनाए लगातार हो रही है जो हिन्दू समाज को एकजुट होने के लिए संदेश दे रही है हमारे सनातन संस्कृति में धर्म की नगरी धमतरी के आस पास एवं प्रत्येक गांवों में समाज की रक्षा के लिए शीतला मां,विंध्यवासिनी मां , अंगार मोती मां, गांव की रक्षा में ठाकुर देवता विराज मान है हमें अपने कुल वंश पर गर्व होना चाहिए जिस कुल में हमें मानव का जन्म मिला उस सनातन संस्कृति में रहकर जीवन को व्यतीत करना चाहिए आज वर्तमान युग में शास्त्र के साथ शस्त्र की विद्या समाज के लिए अत्यन्त आवश्यक है जो घटनाएं हमें आत्म रक्षा के लिए संकेत कर रही है जिसको हमें गांव गांव में अखाड़ा के माध्यम से गुरुकुल परम्परा से श्री मद भागवत गीता के आदर्शो से युवाओं में प्रेरणा भरने की आवश्यकता है। उक्त अवसर पर ग्रामीण आयोजक समिति की पदाधिकारी गण द्वारा प्रतिभागियों के माध्यम से एकल,एवं सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति करण हुआ तथा देश सेवा में कार्यरत युवाओं को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!