Uncategorized

सदस्यता अभियान को लेकर सतत संपर्क कर रही पूर्व विधायक रंजना साहू

धमतरी। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने धमतरी विधानसभा के निगम क्षेत्र के अंर्तगत अनेक वार्डों में वार्डवासियों से एवं व्यापारियों से मुलाकात कर भाजपा के सदस्य बनाने का वृहद अभियान निरंतर चला रही है। वह स्वयं घरों में व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जाकर सदस्यता दिलाई रही है। श्रीमती रंजना साहू ने बताया कि विश्व पटल पर भारत देश का मस्तक ऊँचा करने कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया हैं, गांव, गरीब, किसान व नौजवानों के हितैषी सिर्फ भाजपा है, इसीलिए आज राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान में भाजपा का सदस्यता ले रहे हैं। प्रेरणास्रोत भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मुहिम की नई शुरुआत की है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि सर्वहित एवं बहुजन हिताय की सोच भारतीय जनता पार्टी की पहचान है एवं सदैव देशहित में निर्णय लिए हैं। यही प्रमाण है कि लगातार तीसरी बार भाजपा कि मोदी सरकार बनी है। यह जनता का स्नेह है, सदस्यता अभियान से जुड़कर भाजपा के कार्यों नीतियों एवं मजबूत इरादों को हम सशक्त मजबूत करने व देश को समृद्ध बनाने के लिए सहभागिता सुनिश्चित करें। सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से नंदू जसवानी,जय हिंदुजा,रितिका यादव,दौलत वाधवानी, महावीर गोयल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!