सिर्फ तीन दिनों में कुल 16 आबकारी एक्ट के प्रकरणों में 18 आरोपियों पर कार्यवाही, अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप
दो और आबकारी प्रकरणों में 3 आरोपी हुए गिरफ्तार

धमतरी पुलिस की इसी सख्त कार्यवाही का परिणाम है कि दो दिन पूर्व जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी एक्ट के 14 अलग-अलग प्रकरणों में 15 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई थी।
इसके बाद भी अभियान को और तेज करते हुए आज थाना कुरूद एवं भखारा पुलिस द्वारा 2 और आबकारी प्रकरण दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार पिछले दो दिनों में कुल 16 आबकारी प्रकरणों में 18 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध कड़ा संदेश दिया गया है।इसी क्रम में थाना भखारा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से 35 पौवा देशी शराब कीमती 2800 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमती 10,000 रूपये कुल कीमती 12800 रूपये जप्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
वहीं थाना कुरूद पुलिस द्वारा रामसागर तालाब के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 14 पौवा देशी शराब कीमती 1120 रूपये, बिक्री रकम 250 रूपये, कुल 1370 रूपये एवं अन्य सामग्री जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

