Uncategorized

कटोली तालाब में हुआ वृक्षारोपण, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठजनों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

धमतरी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कोष्टा पारा एवं जालमपुर वार्ड के संयुक्त तत्वावधान में कटोली तालाब परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वरिष्ठजन अजीत साहू, नील पटेल, संगीता जगताप, चंद्रकला पटेल तथा रुक्मणी सोनकर सहित पार्षद संजय देवांगन एवं संतोष सोनकर उपस्थित रहे।
अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी सभी को मिलकर निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और क्षेत्र को हराभरा बनाने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण अभियान से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!