Uncategorized

अल्पसंख्यक मोर्चा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृहद वृक्षारोपण,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू रहीं शामिल

पर्यावरण का सीधा संबंध हमारे जीवन, हमारी सृष्टि से है,स्वच्छ-सुरक्षित पर्यावरण सभी प्राणियों के जीवन को सुगम बनाता है - रंजना साहू

धमतरी -: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा एक शहर में सोरिड वार्ड में स्थित मॉडल इंग्लिश स्कूल में एवं तालाब के पास वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।श्रीमती रंजना साहू ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि पर्यावरण बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। एक पेड़, एक जीवन के संकल्प के साथ हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा समाज में हरित क्रांति का संदेश फैला रहा है। जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा आबीद अली, ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हमने संकल्प लिया है कि हर घर तक हरियाली पहुंचाएंगे। आज वृहद वृक्षारोपण कर हमने यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण में अल्पसंख्यक समाज भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भाजपा सरकार के नेतृत्व में हम ‘स्वच्छ भारत, हरित भारत’ के सपने को साकार करेंगे। मैं सभी से अपील करता हूँ कि एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करें। गोविंद सिंह ढिल्लन, कार्यक्रम संयोजक एवं महामंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कहा कि आज के वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। रंजना साहू के मार्गदर्शन में हमने सैकड़ों पौधे लगाए हैं। अल्पसंख्यक मोर्चा आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम करता रहेगा। पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ – यही हमारा नारा है। उक्त कार्यक्रम में नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री बीथिका बिश्वास, युवा नेता जय हिन्दूजा, जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल, पिंटू डागा, संकेत बरडिया, शकील अहमद, काशिफ राजा,सत्यम सिन्हा,विशाल रामरख्यानी, सूरज शर्मा, अहमद गौरी सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!