Uncategorized

कांकेर सांसद मोहन मंडावी को केन्द्रीय मंत्री बनाने की हो रही मांग

बस्तर क्षेत्र में सांसद विधायकों में भाजपा के एक मात्र जनप्रतिनिधि है श्री मंडावी

मंत्री बनाये जाने से आगामी विधानसभा चुनाव में बस्तर क्षेत्र में भाजपा को मिल सकता है लाभ

धमतरी। वर्तमान में चचाएं हो रही है कि जल्द ही केन्द्र सरकार केबिनेट में विस्तार व फेरबदल हो सकता है। साथ ही आगामी चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधत्व मंत्रीमंडल में बढाया जा सकता है। इन चर्चाओं के बीच कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी को मंत्रीमंडल में शामिल करने की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि छग की राजनीति में बस्तर हमेशा हमेशा ही महत्वपूर्ण रहा है। बस्तर में दो लोकसभा व 12 विधानसभा सीटे है। बस्तर क्षेत्र में भाजपा का एकमात्र बड़ा जनप्रतिनिधि कांकेर सांसद मोहन मंडावी है। बस्तर के सभी 12 विधानसभा सीटों पर व बस्तर लोकसभा में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में बस्तर क्षेत्र में भाजपा को जीवन्त रखने में सांसद मोहन मंडावी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। यदि उन्हें मंत्रीमंडल में शामिल किया जाता है तो न सिर्फ कांकेर लोकसभा क्षेत्र के मतदाता बल्कि बस्तर व प्रदेश के आदिवासी समाज भी गौरान्वित महसूस करेगा जिसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में मिल सकता है। सांसद मोहन मंडावी न सिर्फ कांकेर बल्कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र सहित धमतरी लोकसभा क्षेत्र में लोकप्रिय है। बताया जा रहा है कि प्रदेश भाजपा के राजनीति में वर्तमान में बस्तर का प्रतिनिधित्व कम है। जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व दो मंत्री बस्तर क्षेत्र से है। ऐसे में भाजपा को प्रतिनिधित्व बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। बता दे कि पूर्व में 1973 से 1977 तक अरन्विद नेताम इंदिरा गांधी केबिनेट में मंत्री रहे थे। उनके बाद से अब तक केन्द्रीय केबिनेट में बस्तर को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। अनुभव व भाजपा में सक्रियता वरिष्ठ नेताओं से कम नहीं है। जनता के बीच उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली व व्यवहार काफी लोकप्रिय है। ऐसे में सांसद मोहन मंडावी को केन्द्रीय मंत्री बनाये जाने की मांग आदिवासी समाज, कांकेर व बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लोग कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!