युवाओं को भविष्य के लिए तैयार करने के साथ मध्यम वर्ग को विकसित बनाने सरकार ने दिखाई मजबूत प्रतिबद्धता- चेतन हिंदुजा

धमतरी। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश को बजट में बड़ी सौगात मिली है। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल और केमिकल पार्क व माइनिंग कॉरिडोर का एलान यहां उधोगो को नई जान देकर रोजगार के अवसर पैदा करेगा। युवाओं को ध्यान में रखते हुए देश मे 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में एबीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्स खोलने की घोषणा की गई है। युवाओं को नई तकनीक सिखाने और भविष्य के कामो के लिए तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके अलावा बजट में एमएसएमई उद्योगों को समर्थन देने और मध्यम वर्ग को विकसित करने के लिए मजबूत प्रतिबद्धता दर्शाई गई है। बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव की भी घोषणा की गई है, जिसमें 12 लाख रुपये तक की आय को कर से मुक्त रखा गया है। इसके अलावा, राजकोषीय घाटे को 4.3 प्रतिशत रखने का अनुमान है और कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है। देश मे इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा। बजट 2026-27 के माध्यम से प्रधानमंत्री ने सिद्ध किया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का संकल्प है। इस बजट में न सिर्फ हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का एक स्पष्ट ब्लूप्रिंट है, बल्कि उसे प्रोत्साहन देने का एक जमीनी विजन भी है, जो उसे हर कदम पर मदद करेगा। विकसित भारत बजट एक ऐसे भारत के निर्माण का विजन है, जो विश्व में हर क्षेत्र में अग्रणी हो। मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक, स्वास्थ्य से लेकर टूरिज्म तक, ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर एआई तक, स्पोर्ट्स से लेकर तीर्थों तक, विकसित भारत बजट हर गांव, हर कस्बे और हर शहर के युवाओं, महिलाओं तथा किसानों के सपनों को शक्ति देकर उन्हें पूरा करने वाला बजट है। 2047 तक विकसित भारत के निर्माण और अगले 25 वर्षों के रोडमैप को दर्शाने वाले इस बजट के लिए सरकार की जितनी सराहना की जाए कम है। श्री हिंदुजा ने आगे कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का अब तक का सबसे बेहतर बजट है। इन्फ्राक्टचर, कनेक्टिविटी, एक्सपोर्ट, एमएसएमई, एग्रीकल्चर, कृषि उत्पाद, पशुपालन, डेयरी, प्रोडक्शन को आगे बढ़ाने सरकार ने विशेष ध्यान दिया, बजट से साफ झलका की विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम उठाना जारी है।