Uncategorized

पूजा अर्चना व बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ मनता है जन्मदिन

जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा जन्मदिन पर शुभचिंतकों ने दी बधाई

धमतरी। जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने हाईवे चैनल से चर्चा करते हुए बताया कि वे जन्मदिन सादगी के साथ मनाते हैं। आज के दिन की शुरूआत पूजा-अर्चना व बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेकर शुरू होती है। जन्मदिन पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की है। साथ ही सबके सुखी, स्वस्थ होने के साथ ही क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सौहाद्रता का माहौल बने रहने व जिला निरंतर तरक्की की ओर अग्रसर हो कामना ईश्वर से की है। जन्मदिन के मौके पर आज सुबह से उन्हें शुभचिंतकों द्वारा बधाईयां दी जा रही है। सोशल मीडिया में भी उन्हें लोगों ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!