Uncategorized

लोकल से ग्लोबल तक ले जाने वाला बजट – कविंद्र जैन

महंगाई और राजकोषीय घाटे में कमी, पूंजीगत व्यय और विकास दर में वृद्धि ही बेहतर अर्थव्यवस्था का प्रमाण

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन ने रविवार को लगातार 9 वीं बार देश की संसद से बजट भाषण प्रस्तुत किया। जिसे देश के प्रत्येक जिला एवं मंडल मुख्यालय में स्क्रीन लगाकर भाजपाइयों ने सुना। बजट संबंधी कार्यक्रमों हेतु भाजपा के धमतरी जिला के संयोजक, पूर्व प्रवक्ता एवं जिला महामंत्री कविंद्र जैन ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हर नए वित्तीय सत्र के साथ भारत की अर्थव्यवस्था में अनुमान से अधिक सुधार होना यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की महान आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। विगत कुछ वर्षों से विश्व में अस्थिरता का वातावरण है। अमेरिका और रूस जैसी महाशक्तियां आंतरिक और बाह्य युद्ध जैसे हालातों से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से जूझ रही है। ऐसी विषम परिस्थितियों में किसी भी देश के लिए अपने आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त करना असंभव जैसा है। ऐसे हालात में भी भारत की अर्थव्यवस्था में उत्तरोत्तर वृद्धि होना हमारे लिए गर्व की बात है। राजकोषीय घाटे में कमी, महंगाई पर नियंत्रण के साथ साथ पूंजीगत व्यय और विकास दर में वृद्धि किसी देश की बेहतर अर्थव्यवस्था का प्रमाण होता है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने इन सभी मापदंडों पर अपने लक्ष्य से बेहतर नतीजे दिए हैं।
श्री जैन ने कहा कि 2026–27 के बजट में मुख्य रूप से एमएसएमई को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया है। यह बजट स्थानीय उत्पादों को नए बाजार दिलाने वाला, लोकल से ग्लोबल तक ले जाने वाला बजट है। आधारभूत ढांचों के विकास के लिए प्रावधान 12 लाख करोड़ से अधिक का किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में 15000 स्कूलों के उन्नयन, 500 कॉलेजों, तथा नए विश्वविद्यालय स्थापित करने की बात है। विदेशों में शिक्षा सस्ती की गई है। पर्यटन को विशेष फोकस किया गया है। टेक्सटाइल उद्योग को प्रोत्साहन दिया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े रिफॉर्म करने की तैयारी है बायो फार्मा के लिए 10000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। कैंसर तथा हाइपरटेंशन की दवाओं की कीमतों में भारी कमी की जाने की बात कही गई है। सेमी कंडक्टर और रेयर अर्थ मिनरल्स पर फोकस करके चीन से प्रतिस्पर्धा में भारत और आगे निकलने की ओर अग्रसर है। कृषि, पशुपालन, मछली पालन से जुड़े लोगों को आत्मनिर्भर बनाने नई योजनाएं लाई गई है। सैकड़ों की संख्या में वंदे भारत, अमृत भारत ट्रेनों का जाल आने वाले वर्ष में नजर आने वाला है। 22 नए जल मार्ग का प्रावधान बजट में किया गया है। छत्तीसगढ़ को देश का खनिज कॉरिडोर बनाने की तैयारी है। प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल, सेल्फ हेल्प इंटरप्रेनर योजना (SHE) महिलाओं के उत्थान के लिए महत्वाकांक्षी योजना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और महिला सशक्तिकरण इस बजट के मुख्य विषयवस्तु हैं। यह बजट विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि दिशा में केंद्र की सरकार द्वारा उठाया गया अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!