गुरुनानक देव जयंती सिंधी समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा
विशेष पूजा आरती कर समाजजनों द्वारा गुरु नानक देव से की गर्ई खुशहाली हेतु मंगल कामना
गुरु के जयकारो से गुंजायमान हुआ शहर, जगह-जगह शोभा यात्रा का संगठन एवं अन्य लोगों ने किया स्वागत

धमतरी। पूज्य पंचायत सिंधी समाज द्वारा गुरु नानक देव के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरु नानक देव जन्मोत्सव पर आमापारा वार्ड स्थित बाबा गुरदास राम दरबार में गुरु नानक देव की विशेष पूजा आरती कर समाज के लोगों के लिए खुशहाली हेतु मंगल कामना की गई.पश्चात भजन कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रम हुए, साथ ही पूज्य पंचायत सिंधी धर्मशाला में विशाल भंडारा हुआ, जहां सैंकड़ो भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। वहीं शाम को बाबा गुरदास राम दरबार से बाजा गाजे के साथ गुरु नानक देव की परंपरागत ढंग से शोभा यात्रा निकाली गई. जिसकी अगुवाई करते भजन मंडली भजन के माध्यम से गुरु का संदेश देते रहे.इस बीच गुरु के जयकारे गुंजायमान होने से शहर गुरु की भक्ति में डूबा नजर आया। जगह-जगह शोभा यात्रा का संगठन एवं अन्य लोगों ने स्वागत किया। रास्ते भर झाड़ू लगा एवं फुल बिखेर तथा दीप जलाती युवती महिलाये अपने अंदाज में आस्था प्रकट की. वही गुरु नानक देव जयंती पर समाज के लोगों ने अपनी प्रतिष्ठाने बंद रख एक जुटता का परिचय दिया. शोभायात्रा शहर भ्रमण कर बाबा गुरदास राम दरबार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूज्य पंचायत सिंधी समाज अध्यक्ष चंदू जस वानी, पूर्व अध्यक्ष महेश रोहरा, मोहन लालवानी, विधामल सुन्दरानी, लक्ष्मणदास वाधवानी, रामचन्द्र गुरुजी, पप्पु वाधवानी, अशोक मुंजवानी, ईश्वर लालवानी, राजकुमार लालवानी, महापौर रामू रोहरा, प्रेमचंद मुजवानी, चेतन हिंदुजा, विजय मोटवानी, अर्जुन लखवानी, रामचंद्र वाध वानी, संतोष तेजवानी, नरेंद्र रोहरा, जय हिंदुजा,बंटी वाधवानी, संतोष तेजवानी, राकेश चंदवानी, पवन वाधवानी, सोनू वाधवानी, किशोर चावला, राहुल बख्तानी, सुरेश जसवानी, गौतम वाधवानी, दिलीप होतवानी, सिंध शक्ति महिला मंडल प्रमुख पार्वती वाधवानी, प्रिया पंज वानी, साक्षी वाधवानी, शारदा चावला,रोमा आहूजा, पलक सुंदरानी, जया चावला, दिशा कामरानी, श्वेता नान कानि,दीपा जसवानी सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे।
