Uncategorized

महापौर रामू रोहरा को बनाए गए बिसालपुर संभाग के भाजपा प्रभारी

प्रदेश भाजपा द्वारा बिलासपुर जैसे बड़े व महत्वपूर्ण संभाग का प्रभारी बनाकर प्रदेश की राजनीति में बढ़ाया गया श्री रोहरा का कद


धमतरी । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मुख्यालय प्रभारी, संभाग प्रभारी व सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस संबंध में भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय द्वारा आदेश जारी किया गया है जिसमें धमतरी नगर निगम महापौर जगदीश रामू रोहरा को बिसालपुर संभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के पश्चात धमतरी भाजपा में उत्साह का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि महापौर श्री रोहरा पूर्व में प्रदेश भाजपा महामंत्री भी रह चुके है। इस दौरान विभिन्न जिम्मेदारियां जो पार्टी द्वारा जो सौंपी गई उस पर वे शत् प्रतिशत् खरा उतरे। इसके पश्चात नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी ने श्री रोहरा के सेवा समर्पण व नेतृत्व क्षमता के साथ ही जनाधार को देखते हुए उन्हें धमतरी महापौर हेतु प्रत्याशी घोषित किया। इस जिम्मेदारी पर भी वे पूरी तरह खरा उतरे और रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की। जिसके पश्चात अब तक धमतरी के विकास के लिए लगातार करोड़ो की स्वीकृति दिलाने में सफल रहे है। साथ ही मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी हेतु कार्य नगर निगम द्वारा उनके नेतृत्व में किया जा रहा है। श्री रोहरा को प्रदेश भाजपा द्वारा बिलासपुर जैसे बड़े व महत्वपूर्ण संभाग का प्रभारी बनाकर एक प्रकार से प्रदेश की राजनीति में उनका कद बढ़ाया है। श्री रोहरा को बिलासपुर संभाग प्रभारी बनाए जाने पर नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!