Uncategorized

फायनेंस कंपनी का टूटा ताला, अज्ञात चोर ने चुराए लगभग सवा लाख नगद

रुद्री रोड आमातालाब के पास स्थित एसएमएफजी ग्राम शक्ति फायनेंस कंपनी में बीती हुई चोरी की वारदात

मौके पर पहुंचे सीएसपी, कोतवाली टीआई व सायबर टीम, एफएसएल टीम की भी ली गई मद्द

धमतरी । ठंड बढऩे के साथ ही चोरी की वारदात भी बढऩे लगी है। बीती रात्रि एक फायनेंस कंपनी के दफ्तर का ताला तोड़ अज्ञात चोर द्वारा लगभग सवा लाख रुपये नगद की चोरी कर ली गई।
मिली जानकारी के अनुसार अम्बेडकर चौक से रुद्री रोड पर आमातालाब के पास स्थित एसएमएफजी ग्राम शक्ति फायनेंस कंपनी स्थित है। जहां आज सुबह लगभग 10 बजे रोड की तरह कंपनी के कर्मचारी आफिस पहुंचे तो शटर का ताला टुटा मिला। और भीतर सामान बिखरा हुआ था। जिससे चोरी का अंदेशा होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, कोतवाली टीआई राजेश मरई सहित सायबर टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम मद्द भी साक्ष्य जुटाने लिया गया। कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे एक फूटेज भी कैद हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति कम्बल ओढ़े मुंह छुपाएं कंपनी में नजर आ रहा है जो कि कैमरे को क्षतिग्रस्त करते हुए नजर आ रहा है। कंपनी में कैमरा क्षतिग्रस्त मिला है। शुरुआती जांच में अंदाजा लगाया जा रहा है कि लगभग सवा लाख रुपये के आसपास नगदी रकम की चोरी हुई है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरो की फूटेज खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!