Uncategorized

अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए धमतरी में नि:शुल्क प्रशिक्षण शुरू

जिला प्रशासन की अभिनव पहल : जिले के 25 आवेदक ले रहे प्रशिक्षण का लाभ


धमतरी। देश सेवा का सपना लेकर भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले युवाओं हेतु कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल की जा रही है। इसके तहत जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण 07 मई 2026 से कम्पोजिट बिल्डिंग धमतरी में संचालित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) जून 2026 में संभावित है। परीक्षा में युवाओं का बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को परीक्षा पाठ्यक्रम, सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग एवं अन्य विषयों की तैयारी कराई जा रही है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हो सकें। वर्तमान में 25 आवेदक इस नि:शुल्क प्रशिक्षण का लाभ ले रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!