Uncategorized

बंद पड़े सीसीटीवी कैमरो को कराया जाएगा शुरु, पुलिसिंग में मिलेगी मद्द

एसपी आंजनेय वाष्र्णेय जुटे है जिले में पुलिसिंग को बेहतर बनाने

सुगम, सुरक्षित यातायात के लिए किये जाएंगे विशेष प्रयास
धमतरी। जब से आईपीएस अधिकारी आंजनेय वाष्र्णेय जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हुए है। तब से लगातार पुलिसिंग को बेहतर बनाने जुटे हुए है। इसी कड़ी में अपराधो की रोकथाम निराककरण के साथ ही अन्य कई बिन्दुओं पर सुधार कर रहे है। जिसके तहत शहर के प्रमुख स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो को पुन: शुरु कराने एसपी श्री वाष्र्णेय प्रयास कर रहे है। उनके द्वारा शहर में लगे सभी कैमरो की पूरे डिटेल जानकारी को निकाला जा रहा है। इसके पश्चात कैमरो की वर्तमान में स्थिति की जानकारी लेकर कितने कैमरे बंद और कितने चालू कंडीशन में है इसकी जानकारी लेकर बंद पड़े कैमरो को पुन: चालू कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त एसपी श्री वाष्र्णेय शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने जुटे हुए है। यातायात को सुगम व सुरक्षित बनाने उनके निर्देश पर यातायात पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। दुर्घटना जन्य क्षेत्रो में दुर्घटनाओ में कमी लाने हेतु सभी उपाये किये जा रहे है।
इस संबंध में एसपी आंजनेय वाष्र्णेय ने कहा कि कैमरो की पूरी जानकारी जुटा कर बंद कैमरो को पुन: शुरु कराया जाएगा। कैमरे से बेहतर पुलिसिंग व अपराधों के रोकथाम में काफी मद्द मिलती है साथ ही यातायात व्यवस्था में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बता दे कि एसपी श्री वाष्र्णेय के निर्देश पर जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, गांजा पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही गंभीर अपराधो पर पुलिस तत्परता दिखा रही है।
नक्सल क्षेत्र में अलर्ट है पुलिस, सामुदायिक पुलिसिंग पर दिया जा रहा जोर
चर्चा के दौरान एसपी ने बताया कि जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रो में वे दौरा करते रहते है। नक्सली गतिविधियों पर तैनात सुरक्षा बलो व पुलिस जवानो की पैनी नजर है। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसके अतिरिक्त नक्सल क्षेत्रो में सामुदायिक पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विभिन्न माध्यमों से लोगो को पुलिस व मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। ताकि वे नक्सल बहकावे में न आए।
डिवायडर की ऊंचाई बढ़ाने का सुझाव अच्छा है इस दिशा में प्रयास करेगें – एसपी
वर्तमान में शहर के मध्य से गुजरे पुराने नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य जारी है। सड़क पर डामर की मोटी परत बिछाकर नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते सड़क की ऊंचाई बढ़ गई है। इससे सड़क के बीच बने रोड डिवायडर की ऊंचाई कम हो गई है। जिससे दुर्घटना की आशंका बन रहा है। कुछ लोगो द्वारा हैवी ट्रैफिक के बाद भी डिवायडर को क्रास कर रहे है। जिससे दुर्घटना हो सकती है। पूर्व में कई बार भारी वाहने डिवायडर पर चढ़ चुकी है। वर्तमान में ऊंचाई कम होने से इस प्रकार का खतरा और बढ़ गया है। उक्त समस्या से एसपी के संंज्ञान में लाने पर उन्होने कहा कि डिवायडर की ऊंचाई कम होने से संभावित खतरे को ध्यान मे ंरखते हुए डिवायडर की ऊंचाई बढ़ाने या डिवायडर पर ग्रील लगाने का सुझाव अच्छा है। इस दिशा में प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!