कांकेर में आयोजित कार्यशाला में लता उसेंडी व रंजना डीपेन्द्र साहू ने अभियान की रूपरेखा बताई
गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला संपन्न
समरसता संकल्प अभियान बने जनआंदोलन, वहीं हर घर तिरंगा से सशक्त होगी राष्ट्रभक्ति: रंजना साहू

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कांकेर में गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती, समरसता संकल्प अभियान एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांकेर जिला प्रभारी श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू मुख्य रूप से शामिल हुईं। साथ ही कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यशाला में आगामी अभियानों की रूपरेखा, संगठनात्मक रणनीति एवं जनभागीदारी बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का अनुपम संदेश देता है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांकेर जिला प्रभारी श्रीमती रंजना डीपेन्द्र साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, समरसता और राष्ट्रभक्ति के भाव को पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, गुरु रविदास महाराज के विचार सामाजिक समता, श्रम की गरिमा और मानव सेवा की प्रेरणा देते हैं, उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यशाला में अभियान की विस्तृत रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तथा संगठनात्मक दायित्वों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर महेश जैन, अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी आदि उपस्थित रहे।
