Uncategorized

स्कूल के बाउंड्रीवॉल व गेट गिरने से कमार छात्रा की मौत

प्राथमिक शाला छुरियारा पारा क्रमांक 19 नगरी की घटना

मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक शाला छुरियारा पारा क्रमांक 19 नगरी में पहली क्लास की बालिका दुर्गा पिता बिसाहू कमार वार्ड नंबर 2 निवासी शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे स्कूल गेट के पास थी तभी दीवाल गिर गई जिससे बच्ची की मौत हो गई।बताया गया कि बच्ची एक महीना पहले ही यहां एडमिशन ली थी। बच्ची के ऊपर दीवार गिरने के बाद घायल बच्ची को बाइक में अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।मां बाप का रो रो के बुरा हाल हो गया है।
स्कूल की दीवाल काफी जर्जर स्थिति में थी। शिक्षा विभाग भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था। जिसका नतीजा है कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले कमार परिवार की बच्ची को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। घटनास्थल पर जांच करने नगरी के तहसीलदार केतन भोयर, शिक्षा विभाग के बीईओ कलीराम साहू, वार्ड पार्षद टिकेश्वर ध्रुव स्कूल पहुंचे।इस संबंध में तहसीलदार केतन भोयर ने बताया कि प्राथमिक शाला में गेट के पास बच्ची मध्यान्ह भोजन के बाद लगभग डेड़ बजे खेल रही थी तभी गेट छात्रा के ऊपर गिर गया। अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसमें मुआवजा का प्रावधान है। मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कलीराम साहू ने कहा कि मध्यान भोजन के पास बाद बच्ची गेट में झूल रही थी।गेट जर्जर दीवार सहित उसके ऊपर गिर गया। अस्पताल ले जाएगा जहां पर उसे बचाया नहीं जा सका। इस जर्जर बाउंड्रीवाल के डिस्मेंटल के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा जा चुका था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!