Uncategorized

वार्ड 15 में नाली, सीसी रोड निर्माण हेतु सर्वेक्षण

भखारा.नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 में लंबे समय से प्रतीक्षित सीसी रोड नाली आदि निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया गया है। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, पार्षद गौतमी पटेल, नोहरू पटेल, इंजीनियर ज्योति साहू, पी डब्ल्यू डी देवा कँवर, राम कृष्ण नेताम पूर्व पार्षद, तुला राम सोनवानी आदि सहित विभागीय अमले द्वारा विस्तृत सर्वेक्षण किया गया। सर्वेक्षण दल ने मौके पर पहुँचकर नापजोख की और सड़क निर्माण से संबंधित तकनीकी बिंदुओं की जानकारी संकलित की।

वार्ड 15 की यह सड़क बरसात के दिनों में कीचड़ व जलभराव की समस्या से जूझती रही है। आवागमन में कठिनाई के कारण न केवल आमजन बल्कि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब सीसी रोड निर्माण के बाद इन समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।

स्थानीय नागरिकों ने सर्वेक्षण कार्य को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह सड़क वार्ड की जीवनरेखा है। इसके निर्माण से मोहल्ले की सुंदरता के साथ-साथ सफाई व्यवस्था और आवागमन में भी सुविधा होगी।

नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने भी आश्वस्त किया है कि सर्वेक्षण के उपरांत शीघ्र ही कार्य स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। वार्डवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद एवं प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

नाली आदि बनने से वार्डवासियों का वर्षों पुराना सपना अब साकार होने की उम्मीद है।यहाँ पुरानी समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। जिसके लिए वार्डवासी भी सहयोग करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!