Uncategorized

साय सरकार में धमतरी के विकास का सपना हो रहा साकार- चेतन हिन्दूजा

धमतरी- सुशासन तिहार के समापन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी को 213 करोड़ रुपए की सौगात दी, इस पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दूजा ने कहा कि साय सरकार में धमतरी के विकास का सपना साकार हो रहा है। प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ,सांसद रूप कुमारी चौधरी, कुरूद विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ,पूर्व विधायक रंजना साहू एवं पार्टी के वरिष्ठ जनों के सामूहिक प्रयास से मंच पर इनकी मौजूदगी में सीएम ने जो घोषणा की वह धमतरी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गयी है, इन जनप्रतिनिधियों ने दर्शा दिया कि सेवा और समर्पण की भावना से काम किया जाए तो विकास का रास्ता जरूर खुलता है। सीएम ने हाईटेक बस स्टैंड के लिए 18 करोड़ की घोषणा की, इससे अर्जुनी-खपरी मार्ग में भव्य बस टर्मिनल बनेगा जिससे धमतरी समेत आसपास के लोगो को बेहतर सुविधा मिलेगी, 10.50 करोड़ की घोषणा ऑडोटोरियम के लिए की गई जिससे यहां विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमो के लिए एक अच्छी जगह लोगो को मुहैया होगी, साथ ही प्रतिभाओं को निखारने के लिए बेहतर मंच मिल सकेगा। सिहावा चौक से कोलियारी तक और रत्नाबांधा चौक से मुजगहन तक फोरलेन की स्वीकृति से यातायात का दबाव कम होगा और लोगो को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। नगरी रोड से रोजाना हजारों लोग गुजरते है, जर्जर हालत के कारण लोगो को परेशानी हो रही थी, इस रोड के उन्नयन व सुदृढ़ीकरण के लिए 60 करोड़ की सीएम की घोषणा समस्या हल करने वाली एक बड़ी सौगात है। साय सरकार धमतरी के विकास के लिए संकल्पित है, पूर्व की बघेल सरकार की तरह धमतरी के साथ सिर्फ वादा कर छल नहीं किया जा रहा बल्कि यहाँ के विकास को पंख लगाने वाले कार्यो की सौगात दी गयी है। इसके लिए धमतरी के युवाओं की टीम के द्वारा जल्द ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर को पत्र प्रेषित कर आभार व्यक्त किया जाएगा। साथ ही अंबेडकर चौक से गंगरेल तक सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रयास किया जाएगा.उल्लेखनीय है कि पूर्व में जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का आगमन धमतरी हुआ था तो सांसद रूप कुमारी चौधरी जी ने धमतरी नालंदा परिसर की मांग की थी जिस पर तत्परता से मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से घोषणा कर उक्त मांग को पूरा किया.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!