Uncategorized

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारु, अवैध गतिविधियों पर कलेक्टर की कड़ी नजर

अवैध धान भण्डारण व परिवहन पर सख्ती, जिले में उड़नदस्ता दल सक्रिय

धमतरी 17 दिसंबर 2025// धान खरीदी के अवैध भण्डारण / परिवहन तथा पुर्नचकण रोकने के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर उड़नदस्ता दल गठन किया गया है जिसमें राजस्व, मंडी, खाद्य, सहकारिता, कृषि विभाग के अधिकारी / कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिनके द्वारा लगातार निगरानी कर रहे है । मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण भी दर्ज किया जायेगा।
जिले में उड़ीसा सीमा क्षेत्र के बोराई (घुटकेल), बांसपानी, बनरौद, सांकरा चेक पोस्ट बनाया गया है जिसमें नगर सैनिक, वन विभाग, मंडी, राजस्व विभाग के अधिकारी / कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो पालीवार अपना दायित्व निभा रहे है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने पहले ही उड़नदस्ता दल गठित कर दिया है । जो सघन निरीक्षण कर रहा है । द्वारा अवैध धान भण्डारण / परिवहन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारु रूप से हो रही है । वही अवैध गतिविधियों पर कलेक्टर की कड़ी नजर है ।
जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सुव्यस्थित रूप से की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान कोचियों / बिचौलियों के द्वारा धान के अवैध भण्डारण / परिवहन कर खरीदी केन्द्रों में लाकर विक्रय करने की आशंका बनी रहती है, जिसके रोकथाम हेतु जिले के प्रत्येक विकासखंड में राजस्व विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग एवं कृषि उपज मंडी विभाग के अधिकारियों का ब्लाक स्तरीय / जिला उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। गठित ब्लाक / जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा अवैध धान भण्डारण / परिवहन करने वालों के विरूद्ध अब 96 प्रकरण दर्ज कर कुल 4,316.90 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!