Uncategorized

नई एएसपी मधूलिका सिंह ने लिया चार्ज,चार थानों के बदले गए प्रभारी

सन्नी दुबे रुद्री, शरदचंद्र ताम्रकार भखारा, राजेश जगत को बोराई, लक्ष्मीनारायण साव को मगरलोड थाने का प्रभार

धमतरी. नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर से मुलाकात कर कार्यभार ग्रहण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंह इसके पूर्व जिला सूरजपुर में पदस्थ रहीं हैं।अति.पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय धमतरी के सभी शाखा प्रभारियों से मुलाकात कर परिचय लिया

बदले गए चार थाना प्रभारी

आज पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने जिले के साथ चार थाना प्रभारियों में का फेरबदल का आदेश जारी किया है।जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन से निरीक्षक सन्नी दुबे को रुद्री का थाना प्रभारी बनाया गया है। रुद्री थाना प्रभारी शरदचंद्र ताम्रकार को भखारा थाना की जिम्मेदारी दी गई है।मगरलोड थाना प्रभारी राजेश जगत को थाना प्रभारी बोराई बनाया गया है।भखारा के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव को मगरलोड भेजा गया है। मगरलोड में घटनाएं ज्यादा होती है इसे देखते हुए यहां पर निरीक्षक स्तर के थाना प्रभारी की आवश्यकता है। हालांकि भखारा थाना को संभालते हुए श्री साव में अनुभव जरूर आ गया है। इसके पहले अर्जुनी में राजेश मरई को अर्जुनी थाना प्रभारी बनाया गया था।अब थाना नगरी,अकलाडोंगरी और केरेगांव थाना में किसको जिम्मेदारी दी जाती है देखना होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!