Uncategorized

शहीद चोवाराम सेन को कुरूद के भाजपाईयों ने दी श्रद्धांजलि

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। मैक्नाइज्ड इंफ्ऱेंट्री के हवलदार शहीद चोवाराम सेन का पार्थिव शरीर सोमवार को रायपुर से उनके परिजनों को सौंपने सारंगपुरी ले जाया गया। इस दौरान मालक राम साहू, कृष्णकांत साहू, कमलेश चंद्राकर, महेश साहू, टेकराम साहू, सोमप्रकाश सिन्हा, राजेश साहू, पारस निर्मलकर, देवेंद्र कुमार कंवर, पटवारी सारंगपुरी के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं नें सांधा चौक कुरुद में पुष्पगुच्छ के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। ज्ञात हो कि धमतरी जिले के ग्राम सारंगपुरी निवासी रामबगस सेन का मंझला पुत्र चोवाराम गांव का पहला सैनिक था। उसके साथ ही छोटा भाई डोमेश्वर सेन भी सेना में जीडी के पद पर भर्ती हुआ था।

पिता रामबगस सेन किसान है और माता कस्तूरी सेन गृहणी है। बड़ा भाई रोशन सेन जिला आरक्षक रुद्री में पदस्थ है। पत्नी गायत्री सेन हरियाणा में है। 13 साल की लड़की और छह साल का लड़का है। भाजपा के कार्यकर्ताओं नें श्रद्धापुष्प अर्पित कर भारत माता की जयकार के साथ कहा मातृभूमि की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने शहीद चोवाराम सेन हमेशा याद किये जायेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!