Uncategorized

धमतरी में हुआ भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया का भव्य स्वागत

महापौर रामू रोहरा से उनके निवास पर मुलाकात कर श्री टिकरिया ने लिया आशीर्वाद

धमतरी।भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के प्रथम धमतरी आगमन पर जिलेभर में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा से उन्होंने उनके निवास स्थल पर मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।महापौर रामू रोहरा ने प्रदेश अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि राहुल टिकरिया के नेतृत्व में प्रदेश का युवा मोर्चा नई ऊर्जा और जोश के साथ कार्य करेगा। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ भी दीं।प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिया ने महापौर एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना और युवाओं की ताकत को जनहित में लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।इस दौरान महेश रोहरा महेंद्र पंडित कैलाश सोनकर आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!