Uncategorized
सरसोंपुरी में आयोजित मासिक बैठक में शामिल हुई भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी धमतरी विधानसभा के रांवा मंडल के ग्राम सरसोंपुरी में मासिक बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई. बैठक में संगठन कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर आयोजित करने सहित जिला संगठन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ाने का कार्यकर्ता से आह्वान किया। बैठक पश्चात कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के साथ ग्राम में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

