Uncategorized

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति जैन से की सौजन्य भेंट

भखारा-छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के अधिकारियों ने नववर्ष के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष विश्वकर्मा सहित पार्षद हितेंद्र साहू आदि से सौजन्य भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों द्वारा वर्ष 2026 का कैलेंडर भेंट किया गया।भेंट के दौरान बैंक की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितग्राही योजनाओं—जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूहों को ऋण, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य बैंकिंग सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।अध्यक्ष श्रीमती जैन ने बैंक द्वारा क्षेत्र में वित्तीय समावेशन एवं आमजन को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की तथा जनहित में आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में संवाद हुआ और भविष्य में सहयोग निरंतर बनाए रखने की सहमति व्यक्त की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!