Uncategorized

महासमुंद लोस से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी के साथ ही सभी 11 सीटों पर भाजपा करेगी जीत दर्ज – भानू चन्द्राकर

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। भानु चन्द्राकर, भाजपा सहसंयोजक कुरूद विधानसभा, प्रदेश पदाधिकारी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ ने कहा कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा लगातार जीत दर्ज कर रही है, पहली बार महिला प्रत्याशी महासमुंद क्षेत्र से केन्द्रीय नेतृत्व ने तय किया है। भाजपा के कार्यकर्तागण और महतारी वंदन योजना से प्रभावित मातृशक्तियां भाजपा को डबल पावर के साथ जीत दिलाने के लिए उत्साहित है। छत्तीसगढ के 11 सीटों के साथ भाजपा पुन: मोदी जी के नेतृत्व मे 400 पार लगाने के लिए भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण तैयार है। कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर लोकसभा के क्लस्टर प्रभारी के कुशल नेतृत्व एवं संचालन मे लगातार जीत दर्ज करते आ रही है, इस बार भी धमतरी और कुरूद विधानसभा से भाजपा के सभी जुझारू कार्यकर्तागण पुन: लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी को भारी वोटों से विजय दिलाकर मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प लिये है। भानू चन्द्राकर ने महासमुंद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को जीत के लिए अग्रिम बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!