Uncategorized

अर्जुनी पुलिस ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, 30 पौवा देशी शराब सहित छोटा हाथी वाहन जप्त

थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति साहू पेट्रोल पंप की ओर अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना अर्जुनी पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए ग्राम आमदी, साहू पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों मे एकमचंद कुर्रे, पिता किसन कुर्रे, 19 वर्ष,हुमन निर्मलकर, पिता अगेश्वर निर्मलकर, 22 वर्ष
दोनों निवासी कंवर चौकी कंवर, थाना गुरूर, जिला बालोद है.आरोपियों के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब, अनुमानित कीमत 2,800 रूपये,1 छोटा हाथी वाहन अनुमानित कीमत 5,00,000 रूपये कुल जप्त मशरूका कीमत 5,02,800 रूपये जप्त किया गया।उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!