Uncategorized

बारिश ने रोका समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, कुरुद के सभी 9 सोसायटी में खरीदी हुई प्रभावित

चक्रवती तूफान मिंचौग से बदला मौसम का मिजाज, धान को बचाने सोसायटियों में व किसानों द्वारा की जा रही व्यवस्था

मूलचंद सिन्हा
कुरूद। मिचोंग तूफान के चलते मौसम में बदलाव आया है। दो दिनों से बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह कुरूद क्षेत्र में हल्की बारिश के चलते क्षेत्र के सभी 9 सोसाइटियों में धान खरीदी बंद रही। खराब मौसम होने से मंगलवार और बुधवार को भी सोसाइटी में धान खरीदी नहीं हुई। मंगलवार को धान खरीदी के लिए कुरूद के वृहत्ताकार कृषि साख समिति में 5 दिसंबर को 42 किसानों से 1607 क्विंटल धान खरीदी के लिए टोकन जारी किया गया था। 6 दिसंबर को 43 किसानो से 1649 क्विंटल धान खरीदी के लिए टोकन जारी किया गया था लेकिन चक्रवाती मिचौंग के असर के चलते धान खरीदी बंद है। बताया गया है कि खुले आसमान के नीचे धान खरीदी होती है। इसलिए हल्की बारिश में धान खरीदी बंद करना पड़ता है। बारिश के चलते मंगलवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर शाखा कुरूद अंतर्गत कुरूद, बगौद, कुहकुहा, चर्रा, गाड़ाडीह, कातलबोड़, मंदरौद, सिवनीकला, भाठागांव सोसाइटी में धान की खरीदी नहीं की गई। बारिश से बचाने के लिए सोसायटी में खरीदे गए धान के बोरे को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित रखा गया है। वृताकार कृषि साख सहकारी समिति कुरूद प्रबंधक टीआर बांसकर ने बताया कि अब तक 16884.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई हैं जिसमे 11820 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है और 5060 क्विंटल को त्रिपाल से ढका हुआ है। दो दिनों से मौसम के चलते बाधित धान खरीदी, मौसम के खुलते ही पुन: दुगने रफ्तार के साथ शुरू कर दी जाएगी। बरसात के कारण दो दिनों से कुरूद की दर्जन सहकारी समितियों एवं धान खरीदी केदो को बंद कर दिया गया है और धान खरीदी पर विराम लग गया है। जिससे एक ओर किसान फसल के नुकसान को लेकर और दूसरी ओर अपनी फसल बेच सकने या ना बेच पाने की आशंकाओं को लेकर भारी चिंता में नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!