Uncategorized

श्रीमद्भगवत जीवन को सुख में एवं शांति प्रिय बनाकर देती है सद्गति -:पं. राजेश शर्मा

छेर छेरा पुन्नी के पूर्व संध्या पर सोरिद वार्ड मे व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किये पं.राजेश शर्मा

धमतरी-वर्तमान समय में मनुष्य अपने मानव जीवन को ही समझ नहीं पा रहा है और इसे समझने का सबसे आसान रास्ता है भगवान का भजन और उनकी भक्ति जो की धार्मिक आयोजनों के माध्यम से ही जागृत होता है श्रीमद् भागवत गीता व्यक्ति को जीवन को शांतिपूर्ण ,सुखमय बनाकर सद्गति प्रदान करती है इसलिए प्रभु के चरण में अपने को समर्पित भाव से लगाकर जीवन को धन्य बनाना ही शाश्वत भक्ति है उक्त बातें शहर के धर्म प्रेमी समाज से भी पंडित राजेश शर्मा द्वारा सोरिद वार्ड में बलि साहू परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह मे दान एवं पुण्य के पर्व छेर छेरा पुन्नी के पवित्र दिवस के पूर्व संध्या पर कही। गौरवशाली है कि उक्त आयोजन में व्यास पीठ पर कथा वाचक के रूप में पंडित मनोज दुबे द्वारा कथा का श्रवण कराया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन काफी संख्या में लोग कथा श्रवण का लाभ ले रहे हैं। जिसमें पंडित श्री दुबे ने बताया कि निष्काम कर्म पथ का रास्ता जिसने भी अपनाया है उसे जीवन में किसी प्रकार की कोई संकट विपत्ति या समस्याएं सामने नहीं आई है और गीता का ज्ञान ही वर्तमान समय की सारी समस्याओं को समाधान करने का सद् ग्रंथ है जिसमें भगवान कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को जो बात उपदेश दिये था आज के वर्तमान परिदृश्य में पूरी तरीका से प्रासंगिक है।
उक्त नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्षद गण पिंटू यादव, सोमेश मेश्राम, समाजसेवी विकास शर्मा ,विशेष रूप से उपस्थित है।

धार्मिक आयोजनों के लिए पं. शर्मा का किया स्वागत एवं सम्मान

शहर में समय-समय पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों एवं सामाजिक कार्यक्रमों को संपन्न करने वाले पंडित राजेश शर्मा का स्वागत एवं सम्मान सोरिद द्वारा के युवाओं द्वारा किया गया तथा ऐसे आयोजनों को शहर में सार्वजनिक धरातल पर संपन्न करने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!