Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने जैन समाजजनों को दी महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं


धमतरी। आज जयंती पर भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि भगवान महावीर जी ने लोगों को सत्य, अंहिसा, प्रेम के मार्ग पर चलना सिखाया। उनका कहना था कि आप अपने कर्म या कार्यों के जरिए कभी किसी को चोट न पहुंचाए और हमेशा दूसरों की मदद करें। उनकी दी हुई सीख को मानते हुए सत्य के मार्ग पर लोग चल रहे हैं। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी ने दुनिया को अहिंसा परमो धर्मा और जियो और जीने दोÓ जैसे महान संदेश दिए। उनके पांच महाव्रत जीवन को सही दिशा देते है। जिनसे लोगों को सादगी व नैतिकता से जीने की प्रेरणा मिलती है। महापौर ने जैन समाजजनों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!